तिरुवार्पू कृष्ण मंदिर 🙏

श्री कृष्ण

      दुनिया के मंदिरों में से अलग मंदिर।    यह मंदिर २३.५८ * ७ घंटे खुला रहता है।  इस मंदिर का मूर्ति , श्री कृष्ण को सदा भूख लगता रहता है।   १५०० सालों पूर्व यह मंदिर , केरल राज्य के कोट्टायम जिले के तिरुवार्पू में स्थित है।   यहां के श्री कृष्ण को साल के ३६५ दिन, २४ घंटे भूख लगता रहता है।     इसलिए मंदिर को सिर्फ २ मिनट (११.५८-१२) के लिए बंद करके खोल देते हैं।    इस मंदिर के पुजारी के हाथ में एक दरांती दिया जाता है।    यदि दो मिनट में दरवाजे को खोलने में कोई दिक्कत हो ,तो पुजारी दरांती के सहारे दरवाजे को खोल सकें।

भक्तों का मानना है कि, कंस को वध करने के बाद श्री कृष्ण का शरीर ,बहुत उष्ण हो गया था और उसी स्थिति में वे इस मंदिर में आकर , यहीं ठहर गए। अभिषेक करने के बाद, श्री कृष्ण के सिर को सुखाकर, प्रसाद निवेदन किया जाता है। इसके बाद ही तन को सुखाया जाता है।

ग्रहण के समय में भी इस मंदिर को खुला रखते हैं। एक बार ग्रहण के समय बंद करके, बाद में जब खोले तो श्री कृष्ण का शरीर शुष्क नजराया। तब वहां जगद्गुरु श्री शंकराचार्य आकर कहे कि , “श्री कृष्ण का शरीर भूख के कारण सूखा हुआ है। ” उस दिन से आज तक यह मंदिर खुला ही रहता है।

इस मंदिर से प्रसाद लिए बिना कोई बाहर नहीं जा सकते हैं। पुजारी मंदिर को २ मिनट के लिए बंद करने से पहले सबसे ऊंची आवाज़ से पूछता है, ” कोई भूखा है?!”। जो कोई इस मंदिर का प्रसाद लेता है उसे जीवन भर के लिए भूखे रहने का अवसर नहीं होता है। जय श्री कृष्ण। 🙏🙏🙏

2 thoughts on “तिरुवार्पू कृष्ण मंदिर 🙏”

Leave a comment